Monday, June 16

अपने दम पर मजबूती से जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : अजय राय

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 09 जून (प्र)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बीते शनिवार शाम को मेरठ पहुंचे। मोदीपुरम तिराहा पर कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री दिवंगत डा. मैराजुद्दीन के निवास पर पहुंचे और स्वजन से मिलकर उनके निधन पर शोक जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस जिला पंचायत का चुनाव अपने दम पर मजबूती से लड़ेगी। अपने प्रत्याशी उतारेगी। हालांकि चुनाव में पार्टी सिंबल नहीं दिया जाएगा। जिला पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को ही विधानसभा चुनाव में मौका दिया जाएगा।

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर कार्यकर्ता और नेता के सुख- दुख में उनके साथ खड़ी है। डा. मैराजुद्दीन का जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर कांग्रेस को फिर से मजबूत बनाना है। उसी प्रयास में पार्टी का नेतृत्व जुटा है। वर्तमान में बूथ से लेकर प्रदेश तक संगठन सृजन का काम किया जा रहा है। पांच लेयर की संगठन की संरचना 100 दिन में तैयार कर ली जाएगी। जिला और महानगरों में अध्यक्षों के साथ दो-दो को-आर्डिनेटर भी तैनात किए गए हैं। जिनके कार्यों की रोजाना निगरानी की जा रही है। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। संगठन तैयार होने के बाद राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी प्रत्येक जनपद में पहुंचकर रैलियां और अन्य कार्यक्रम करेंगे। कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर मजबूती के साथ लड़ेगी। अपने प्रत्याशी उतारेगी, लेकिन बिना सिंबल के चुनाव जीतने वाले और जिताने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव 2027 में मौका दिया जाएगा।

इससे पूर्व शाम को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मोदीपुरम तिराहा पहुंचे। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। यहां से वे कोतवाली स्थित पूर्व मंत्री डा. मैराजुद्दीन के आवास पर पहुंचे। उन्होंने डा. मैराजुद्दीन के स्वजन, दोनों पुत्र बदर महमूद और फैज मोहम्मद से मिलकर डा. मैराज के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पार्टी की ओर से परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

Share.

About Author

Leave A Reply