Saturday, February 21

मेरठ में 72 घंटे पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, फिर बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 08 जनवरी (प्र)। कड़ाके की सर्दी से जूझ रहे मेरठ सहित वेस्ट यूपी में आज से अगले 72 घंटे बेहद भारी पड़ने जा रहे हैं। तापमान, शीतलहर, कोहरा एवं बेहद सर्द दिन की स्थितियां मिलकर हाड़ कंपा देने वाली सर्दी देंगे। घने कोहरे से धूप निकलने की उम्मीद बेहद कम है। कुछ समय के लिए यदि धूप निकली भी तो बर्फीली हवाएं स्थितियां असहनीय बनाएंगी। अधिकतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। 11-12 जनवरी को वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। 13 जनवरी से बारिश रुक जाएगी, लेकिन कोहरा और शीतलहर सर्दी का और बढ़ाएंगे।

ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका
मौसम विभाग के अनुासर 11-12 जनवरी को व्यापक स्तर पर बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। यदि ऐसा हुआ तो वेस्ट यूपी में फसलों को नुकसान हो सकता है। निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार संभावित पश्चिमी विक्षोभ पहले की तुलना में अधिक सक्रिय एवं सशक्त हो सकता है और इसका सबसे ज्यादा असर वेस्ट यूपी सहित मैदानी क्षेत्रों में पड़ने की आशंका है। उधर, निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार कड़ाके की सर्दी से 20 जनवरी तक किसी बड़ी राहत के आसार नहीं हैं। इस अवधि तक बारिश के साथ-साथ ठंड का शिकंजा कसते रहने के आसार हैं। घना केाहरा मुश्किलें बढ़ाएगा।

दस किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मेरठ में दस किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चली। आज से इनकी रफ्तार में और इजाफा होने के आसार हैं। दिन का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम है। रात के तापमान में 2.7 डिग्री सेल्यिसस की बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मेरठ का एक्यूआई 151 रिकॉर्ड हुआ जो मध्यम श्रेणी में है।

Share.

About Author

Leave A Reply