Sunday, December 21

नमो भारत ने दो वर्ष में पूरी की दो करोड़ कम्यूटर ट्रिप, शीघ्र दौड़ेगी मोदीपुरम तक ट्रेन

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 13 दिसंबर (प्र)। नमो भारत ने परिचालन के दो साल के भीतर दो करोड़ कम्यूटर ट्रिप्स का माइलस्टोन पार कर लिया है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। मौजूदा समय दिल्ली में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच 11 स्टेशनों के साथ 55 किमी के खंड पर नमो भारत ट्रेन दौड़ रही है।

दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के सेक्शन के परिचालित होने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का केंद्र मेरठ शहर के केंद्र तक जुड़ जाएगा। दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर ही मेरठ मेट्रो की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। इससे लोगों के लिए यात्रा और भी आसान हो जाएगी। नमो भारत ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भविष्य में 10 मिनट से घटाकर 3 मिनट करने की तैयारी है।

दिल्ली में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच 11 स्टेशनों के साथ 55 किमी का खंड जनता के लिए परिचालित है। इससे दैनिक क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी। इसके साथ ही, दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर ही मेरठ मेट्रो की भी सुविधा प्रदान की जाएगी, ताकि लोगों के लिए यात्रा और भी आसान हो सके।

उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बीती 20 अक्तूबर 2023 को साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किमी लंबे प्राथमिक खंड का उद्घाटन किया था। वर्ष 2024 के अंत तक नौ स्टेशनों के साथ कॉरिडोर का 42 किमी का खंड जनता के लिए खोला गया। जनवरी 2025 में न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक दिल्ली सेक्शन में 13 किमी लंबे अतिरिक्त खंड का उद्घाटन हुआ। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के राज्यों के हजारों लोग इसमें सफर करने लगे। नमो भारत में दैनिक यात्रियों की सबसे अधिक संख्या 81,550 दर्ज की गई है। वर्तमान में औसतन 55000- 60,000 लोग रोज़ाना नमो भारत ट्रेन में सफर कर रहे हैं। जल्द ही पूरे कॉरिडोर के परिचालन के साथ यह रोजाना लाखों यात्रियों को सेवा प्रदान करेगी।

Share.

About Author

Leave A Reply