Monday, March 9

पुलिस ने रेंज के 1.06 लाख अपराधियों की कुंडली की तैयार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 09 मार्च (प्र)। मेरठ रेंज में अपराधियों पर कानून का शिकंजा कसने के लिए यक्ष ऐप पर 1,06,092 अपराधियों का डिजिटल डाटा तैयार कर लिया गया है। ये अपराधी 5863 ग्राम और मोहल्लों से ताल्लुक रखते हैं। यक्ष ऐप में अपराधियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने के बाद बीट स्तर पर पुलिस कर्मियों की जवाबदेही से अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था प्रभावी होगी।

डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विकसित यक्ष (वाईएकेएसएच) ऐप को पुलिस मुख्यालय द्वारा सम्मेलन में लांच किया गया है। मेरठ परिक्षेत्र में ऐप के माध्यम से अपराधियों का डिजिटल अभिलेखीकरण, सत्यापन तथा उनकी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है, जिससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ वीट पुलिसिंग को भी सुदृढ़ बनाया जा रहा है।

यक्ष ऐप पर फीड अपराधी
1,06,092
मेरठ अपराधी 42,677 सत्यापित अपराधी 22.500
बुलंदशहर अपराधी 4909, सत्यापित अपराधी 31,300
बागपत अपराधी 10,411, सत्यापित अपराधी 8,260
हापुड़ – अपराधी 18,095, सत्यापित अपराधी – 7,970
नोट अब तक सत्यापित अपराधी 70हजार।

यक्ष ऐप की विशेषताएं
यक्ष ऐप में किसी भी जनपद में अपराध करने वाले अपराधियों का रिकार्ड दर्ज होते ही अपराधी के सम्बन्धित थाने को भी स्वतः अपडेट मिला जाएगा। यक्ष एप के तहत बीट व्यवस्था को और मजबूत किया गया।
हर थाना और क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों का चयन पारदर्शी और डेटा आधारित प्रक्रिया से किया जाएगा। सनसनीखेज अपराधों की रोकथाम के लिए ऐप में अकपावर्ड फेसियल रिकग्निशन की सुविधा है।
एआई पावर्ड फेसियल रिकग्निशन प्रक्रिया से पहले से दर्ज अपराधियों की पहचान चेहरे के मिलान द्वारा की जाती है।
एआईकनीक फर्जी पहचान, नाम बदलने या फरारी की स्थिति में भी सटीक पहचान में सहायता करती है।
किसी जघन्य या सनसनीखेज घटना के घटित होते ही यक्ष ऐप के डेटाबेस से संभावित अपराधियों की पहचान उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाएगी।

यक्ष ऐप का उद्देश्य
बीट के अपराधी की जिम्मेदारी बीट सिपाही के सिद्धांत पर जवाबदेही सुनिश्चित करना।
जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों में शामिल अपराधियों का डिजिटल डाटा एवं निरंतर सत्यापन
बीट कर्मचारी द्वारा प्रत्येक अपराधी का स्थल पर जाकर सत्यापन तथा अद्यतन
जानकारी दर्ज करना। माफिया, हिस्ट्रीशीटर, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी।
अपराधियों के नेटवर्क एवं गैंग संरचना का डेटा आधारित विश्लेषण कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना।

यक्ष ऐप पर फीड ग्राम-मोहल्ले
5863
मेरठ-ग्राम / मोहल्ला 2461
बुलंदशहर ग्राम / मोहल्ला 2170
बागपत ग्राम / मोहल्ला – 435
हापुड़ ग्राम / मोहल्ला – 797
नोट समस्त जनपदों में सौ प्रतिशत फीडिंग

Share.

About Author

Leave A Reply