Thursday, November 13

सकारात्मक खबरों से पत्रकार के साथ-साथ समाज को मिलती है ऊर्जा : राजेंद्र सिंह

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 14 जनवरी (प्र)। ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा एक पत्रकार विचार गोष्ठी का आयोजन रविवार को परीक्षितगढ़ स्थित गांधी स्मारक देवनागरी महाविद्यालय में किया गया। जिसका संचालन जिला महामंत्री शिवकुमार शर्मा के साथ प्रदेश सचिव उस्मान अली ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत अस्थाना ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी आदि का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। संगठन 8 राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में अपनी इकाई गठित कर चुका है।

प्रदेश अध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी ने कहा कि संगठन का विस्तार बहुत तेजी से बढ़ रहा है और जल्द ही इसे बड़े स्तर पर स्थापित करके दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश राजेंद्र सिंह ने संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वक्त के अनुसार पत्रकारों को भी कहा कि वक्त के अनुसार पत्रकारों को भी खुद को बदलना होगा। पहले बस और डाक के माध्यम से खबरें भेजी जाती थी, लेकिन आज मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से हर पल की खबर सोशल मीडिया पर देख सकते है, लेकिन इसमें कई तरह के खतरे भी पैदा हो गए हैं। अधिकतर खबरें फेक होती हैं। जिसे समाज में नफरत फैलती है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री मुनेंद्र त्यागी ने भी ऐतिहासिक नगरी परीक्षितगढ़ के बारे में विस्तार से बताया।

पत्रकार गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत अस्थाना ने विचार रखे। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी ने भी संगठन के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि संगठन अब तक लाखों रुपए से कई पत्रकार साथियों के परिवार की मदद कर चुका है। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार ने भी पत्रकारों से वादा किया कि वह जल्द ही मीडिया सेंटर को लेकर अधिकारियों से जल्द खुलवाने की वार्ता करेंगे। दयाचंद वर्क, प्रदेश उपाध्यक्ष खान शाहवेज खान, पश्चिम प्रभारी उदयवीर चौधरी, प्रदेश सचिव उस्मान अली, वीरेश तरार, कमल अग्रवाल, रमेश चंद चौहान, विवेक त्यागी, अनमोल गर्ग, अजय सिंह, दीपक अग्रवाल रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply