Saturday, July 27

यूपी में बार‍िश की बूंदों ने बढ़ा दी ठंडक, कई ज‍िलों में तेज बार‍िश की संभावना

Pinterest LinkedIn Tumblr +

लखनऊ 10 नवंबर। लखनऊ समेत प्रदेश के जिलों में आज सुबह से ही ठंड का असर दिखने लगा है। प्रदेश के मुरादाबाद, मथुरा, फ‍िरोजाबाद में सुबह से हल्‍की बूंदाबांदी के साथ बादल छाए हुए हैं। ऐसे में बार‍िश की बूंदों ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। कई ज‍िलों में सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसके साथ ही कोहरे की तीव्रता भी बढ़ रही है। मौसम व‍िभाग के मुताबिक, कई ज‍िलों में तेज बार‍िश की भी संभावना है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से लेकर 14 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Share.

About Author

Leave A Reply