Saturday, September 7

गाजियाबाद में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, व्हाट्सऐप पर होती थी बुकिंग

Pinterest LinkedIn Tumblr +

गाजियाबाद 18 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने रैकेट के मास्टरमाइंड समेत 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाएं पुलिस को मकान के कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिलीं। तलाशी में कमरे से आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुईं। गाजियाबाद के नेहरूनगर के एफ-ब्लॉक में एक मकान में चल रहे देह व्यापार का सिहानी गेट पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस के अनुसार, ठिकाने बदल-बदलकर देह व्यापार कराया जाता था।

एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि किराये के मकान में सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी। कार्रवाई करते हुए मकान में रेड की गई। इस दौरान कमरों में 2 महिलाएं मिलीं। मौके से आपत्तिजनक चीजें और मोबाइल फोन बरामद हुए। वहीं कमरों में मिली महिलाओं में से एक दिल्ली और दूसरी नंदग्राम क्षेत्र की रहने वाली है। दोनों के पति की मौत हो चुकी है। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह घर से काम पर जाने के बहाने निकलती हैं और शाम को घर पहुंच जाती हैं। गिरोह की सरगना का नाम भी उन्होंने बताया।

महिलाओं ने बताया कि गिरोह की सरगना व्हाट्सऐप के जरिय लड़कियों की डील करती थी। वह ज्यादा पैसा कमाने के लिए देह व्यापार कर रही थी। गत 5 अक्टूबर को ही उसने यह मकान किराये पर लिया था। 15 फरवरी 2023 को कविनगर थाने के पास किराये के मकान में रेड के बाद उसने नेहरूनगर में ठिकाना बना लिया था। वह फोटो ग्राहकों को व्हाट्सऐप पर भेजकर बुकिंग करती थी। 500 रुपये से लेकर 2 हजार रुपये में डील होती थी। महिलाओं ने बताया कि गिरोह चलाने वाली महिला ने 15 हजार रुपये प्रति माह किराये पर यह मकान लिया हुआ था। मकान का मालिक बाहर रहता है, जिसे उसने निजी इस्तेमाल की बात कहकर किराये पर लिया था।

Share.

About Author

Leave A Reply