Wednesday, April 22

एसएसपी ने 18 सब इंस्पेक्टर किए इधर से उधर, नौचंदी थाना प्रभारी हटाए, बहसूमा लाइन हाजिर

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 02 अप्रैल (प्र)। एसएसपी अविनाश पांडेय ने तैनाती के बाद थाना प्रभारियों में बड़ा फेरबदल किया है। नौचंदी थाना प्रभारी को हटाया गया और सरूरपुर को लाइन हाजिर कर दिया गया। लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी की अभी भी तैनाती नहीं की गई, जबकि वहां के थाना प्रभारी को बैड एंट्री मिलने के बाद अतिरिक्त निरीक्षक बना दिया था, जो पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हैं। 2015 बेंच के दो दारोगा को थाने की कमान सौंपी गई है, जो अभी तक चौकी प्रभारी के पद पर बने हुए थे।

रेलवे रोड से अतिरिक्त निरीक्षक पद पर तैनात महावीर सिंह को साइबर थाना प्रभारी बनाया गया। छह माह पहले महावीर को सिविल लाइंस थाने से हटाया गया था। साइबर थाना प्रभारी महेश राठौर को रेलवे थाने में अपराध निरीक्षक बनाया गया। इंस्पेक्टर विनय कुमार को कंकरखेड़ा से हटाकर गंगानगर का प्रभारी बनाया गया। गंगानगर प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह को नौचंदी थाना प्रभारी नियुक्त किया, जबकि कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को कंकरखेड़ा थाने की कमान सौंपी गई। सरधना के अपराध निरीक्षक पंकज कुमार को कोतवाली प्रभारी बनाया गया है।

नौचंदी प्रभारी ईलम सिंह को अपराध शाखा में भेजा गया। देहलीगेट थाने के प्रभारी कमलेश कुमार को हटाकर कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया। देहलीगेट के इंस्पेक्टर अपराध अतुल कुमार को उसी थाने का प्रभारी बनाया गया। बहसूमा से इंस्पेक्टर प्रतिभा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही निरीक्षक अपराध योगेंद्र कुमार को साइबर थाना भेजा गया। स्वाट टीम से दारोगा रविंद्र कुमार को बहसूमा थाना प्रभारी बनाया गया। मेडिकल थाने की पीवीएस चौकी प्रभारी पूजा पंवार को रोहटा थाने का प्रभारी बनाया गया। वहां से दारोगा अनुराग सिंह को टीपीनगर थाने में सैकेंड अफसर बनाया गया।

इसी तरह से शापरिक्स माल चौकी प्रभारी देवेंद्र मिश्रा को मुंडाली थाने का प्रभारी बनाया गया। वहां से रामगोपाल सिंह को हटाकर एसएसआइ खरखौदा बनाया गया है। उसके अलावा इंचौली एसएसआई जितेंद्र त्रिपाठी को पल्लवपुरम भेजा गया। शापरिक्स माल चौकी पर एसआइ नरेंद्र को प्रभारी बनाया। राहुल कुमार को के ब्लाक चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह को एसएसआइ इंचौली, प्रियंका शर्मा को लिसाड़ीगेट मिशन शक्ति केंद्र, दारोगा हुनेफ मिर्जा को त्रिनेत्र सेल प्रभारी, महिला दारोगा आरती को कंकरखेड़ा, रोहित कुमार को लोहियानगर, जितेंद्र वर्मा को नौचंदी, योगेश कुमार को परतापुर, सतपाल शर्मा को लाइन, सुरेंद्र सिंह को समन सेल, नीरज भाटी को तेजगढ़ी चौकी प्रभारी, रामकुमार गौतम पुलिस लाइन, नसरीन फातिमा को रेलवे रोड, विजय शुक्ला को चौकी प्रभारी किनौनी और अनिल कुमार को मुंडाली थाने भेजा गया।

Share.

About Author

Leave A Reply