Saturday, October 25

जमकर हुई आतिशबाजी, दिवाली पर सांसों पर मंडराया संकट, नई कॉलोनियों में खूब छुटे पटाखे

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 21 अक्टूबर (प्र)। दिवाली पर शहर में जमकर धूम धड़ाका हुआ। एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ता हुआ दिवाली की रात 400 के पार पहुंच गया। इस कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई। प्रशासन ने ग्रीन पटाखे के लाइसेंस जारी किए थे, लेकिन प्रतिबंधित पटाखे भी जमकर छोड़े गए, जिससे वातावरण प्रदूषित हो गया। आने वाले समय में प्रदूषण का स्तर और भी खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है, ऐसे में शहर में चल रहे निर्माण कार्यों पर रोक लगाने का निर्णय भी आ सकता है।

प्रदूषण का लेवल दीपावली से पहले ही धीरे-धीरे बढ़ता चला गया और 300 को पर पहुंच गया दिवाली की शाम होते-होते प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई और एक्यूआई का लेवल 400 तक पहुंच गया। सोमवार रात करीब 8 बजे से लेकर रात एक बजे तक जगह-जगह पटाखे छोड़े गए। रात करीब 12 बजे मेरठ एयर क्वालिटी इंडेक्स 405 तक पहुंच गया। प्रतिबंधित पटाखों से वातावरण पूरी तरह से प्रदूषित हो गया। मंगलवार की सुबह तक धुंध दिखाई दी। वायु गुणवत्ता सुधार कार्य में निगम के मूल बजट में वर्ष 2023-24 में 68.18 करोड़, 2024-25 में 70 करोड़ और 2025-26 में भी 70 करोड़ का बजट रखा गया है। निगम ने 2024-25 में सिर्फ 27.54 करोड़ ही खर्च किया है। एनजीटी की बार-बार चेतावनी और शासन के निर्देश के बावजूद भी नगर निगम की नींद नहीं टूट रही है। वायु गुणवत्ता सुधार पर काम न होने के कारण एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है।

दिन का तापमान सामान्य, रात में गिरा पारा
दिन में अभी मौसम भले ही थोड़ा गर्म दिख रहा हो लेकिन रात में नमी बढ़ती जा रही है। इस कारण रात में तापमान गिर रहा है और मौसम भी सर्द हो रहा है। धीरे-धीरे मौसम में परिवर्तन दिखाई देगा। अभी दिन का तापमान सामान्य के आसपास चल रहा है, जबकि रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे आ गया है। आगामी एक सप्ताह में मौसम विभाग ने बदलाव के संकेत दिए हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अब लगातार तापमान गिरेगा।
चर्चा अनुसार पुराने शहर के मुकाबले इस बार नई बसी कॉलोनियों में जमकर आतिशबाजी हुई। ऐसा अन्नपूर्णा ट्रस्ट के महामंत्री ब्रिजभूषण गुप्ता ने कहा।

Share.

About Author

Leave A Reply