Saturday, July 27

प्रेम प्रसंग के चलते महिला और युवक ने की खुदकुशी, जंगल में लटके मिले दोनों के शव

Pinterest LinkedIn Tumblr +

सरधना 20 अप्रैल (प्र)। गत दिवस बपारसी गांव के जंगल में एक महिला व युवक का शव पेड़ पर फांसी से लटके हुए मिले। प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मामले की जांच कराई। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दोनों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, शुक्रवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के बपारसी गांव के जंगल में ग्रामीणों ने एक पेड़ पर महिला व युवक के शव फांसी पर लटके हुए देखे। जिससे ग्रामीणों ने सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव नीचे उतरवाया और फोरेंसिक टीम बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय निशांत पुत्र बुधपाल व 28 वर्षीय शिवानी पत्नी अमित निवासीगण चांदना के रूप में हुई।

पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दी तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके पर एक सुसाइट नोट भी मिला है। जिसमें प्रेम प्रसंग के चलते दोनों के द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात लिखी हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

शिवानी को अपने पति से चार बच्चें हैं। करीब एक माह से शिवानी अपने मायके गई हुई थी। वहीं एक दिन पूर्व यानी गुरुवार की शाम से निशांत भी गायब चल रहा था। जिसके बाद शुक्रवार सुबह दोनों के शव बपारसी के जंगल में लटके हुए मिले।
निशांत के पिता बुध्दू ने बताया कि वह दिनभर शिवानी के घर रहता था। क्योंकि दोनोें के घर नजदीक में ही हैं। तो अधिकांश समय निशांत उधर ही रहता था। जिसके चलते कई बार घर में विवाद भी हुई। कई बार रोकने के बाद भी वह शिवानी के घर जाना नहीं छोड़ रहा था।

Share.

About Author

Leave A Reply