Saturday, July 12

प्रदेश में सबसे ठंडी मेरठ की रात, 14 साल में सबसे ठंडा रहा दिन

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 02 जनवरी (प्र)। बारिश, ओलावृष्टि और सर्द हवाओं से कड़ाके की सर्दी से जूझ रहे मेरठ में रात में भी मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। 2025 की रात प्रदेश में सबसे ठंडी दर्ज हुई जबकि बीते 14 वर्षों में नए साल का पहला दिन सबसे ठंडा रहा। दुपहर बाद कुछ देर तक निकली धूप के बावजूद मेरठ में अधिकतम तापमान में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके उलट रात का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस फिसल गया।

जनवरी महीने में 14 साल में बुधवार का दिन सबसे ठंडा रहा। धूप कुछ देर निकलने की वजह से दिनभर लोग कांपते रहे। शीत लहर के चलते ठंड से बुरा हाल हो गया। शाम को ठंड ओर ज्यादा बढ़ गई। पहाड़ों जैसी ठंड का एहसास हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मेरठ में दिन का तापमान 13.5 और रात का छह डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर पहुंच रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज से मैदानों में अगले दो-तीन दिन तक कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

बर्फीली हवाओं का ब्रेक लगने से रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। दिन में कोहरा जल्द छंट सकता है और धूप निकलने की उम्मीद है। बुधवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान सामान्य से क्रमश 4.4 एवं 0.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार चार जनवरी की रात से पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने जा रहा है। छह को बारिश की गतिविधियां चरम पर होंगी। सात से मैदानों में सर्द हवाएं चलने लगेंगी। दो से छह तक पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका है।

मौसम विभाग द्वारा जारी जनवरी से मार्च तक के पूर्वानुमान में उत्तर भारत में जनवरी में सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद जताई गई है। यानी इस महीने रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।

Share.

About Author

Leave A Reply