Friday, November 28

भारतीय संविधान भारत का सबसे पवित्र ग्रंथ: चरण सिंह लिसाड़ी

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 26 नवंबर (प्र)। भारतीय दलित विकास संस्थान (पंजी.) के तत्वाधान में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर लिसाडी स्थित डॉ अंबेडकर भवन में संविधान दिवस समारोह का आयोजन हुआ ! सर्वप्रथम अतिथियों ने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ! समारोह की अध्यक्षता डॉ चरण सिंह लिसाडी ने की व संचालन महेंद्र सिंह सेंट्रल बैंक ने किया !
मुख्य अतिथि चौ चरण सिंह विश्व विद्यालय के प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर ने हमे विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है दिय। संविधान हमारे अधिकारो के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है! हमें अनुशासित रहकर देश के विकास में अपना योगदान प्रदान करना है।

डॉ अनिल कुमार निदेशक आयकर ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया की अनुपम कृति है जो समस्त भारतीयों को एक सूत्र में बांधकर संपूर्ण दुनिया को वसुदेव कुटुंबकम की भावना को प्रबल करने के लिए संकल्पित है।
बहुजन चिंतक प्रो डॉ सतीश प्रकाश ने कहा कि हमारा संविधान वर्तमान व भविष्य का मार्गदर्शक है! संविधान डा अंबेडकर की दूरगामी सोच को भी दर्शाता है।

डॉ चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि भारतीय संविधान भारत का सबसे पवित्र ग्रंथ है ! लोकतंत्र की आधारशिला है!
डॉ मनोज जाटव ने कहा कि हमारा संविधान वर्तमान व भविष्य का मार्गदर्शक है! सविधान द्वारा प्रदान किये गए सामाजिक मुल्यो की रक्षा करना और मूल कर्तव्यों से श्रेष्ठ नागरिक बनने की सीख देता है। प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान लचीला है! लोकतंत्र की आधार शिला है।

प्रधानाचार्य डॉ संजीव नागर ने कहा कि हमें भी बाबा साहब की तरह शिक्षित होना है।
समारोह में विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाली प्रतिभाओं खेल उद्यमिता शिक्षा गायन समाज सेवा आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया! सम्मानित होने वालो में दिशा, पूजा, वंशिका, शुभम, अंश आदि प्रमुख रहे।
इस अवसर पर मास्टर लक्ष्मी चंद, चौनलाल हरित पूर्व प्रधान, धर्मवीर सिंह, मुंशी सिंह, प्रधानाचार्य डॉ सत्य कुमार, जतिन लिसाडी, प्रो प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र, संजय कुमार, नितिन, वीरेंद्र गौतम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply