Monday, August 11

नोएडा में 20 साल के युवक के खाते में आई 37 अंकों वाली रकम

Pinterest LinkedIn Tumblr +

नोएडा 05 अगस्त। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में 20 साल के एक लड़के के बैंक खाते में अचानक बहुत सारे पैसे आ गए। यह रकम इतनी बड़ी थी कि इसे गिनना भी मुश्किल है। यह रकम इतनी बड़ी है कि इसमें 37 अंक हैं। लोगों का कहना है कि दीपक नाम का यह लड़का भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी से भी बड़ा सेठ हो गया है। उसके खाते में ₹10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 आए हैं। जैसे ही यह खबर फैली, दीपक के पास रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों के फोन आने लगे। इतने सारे लोगों के फोन आने से दीपक परेशान हो गया और उसने अपना फोन बंद कर दिया।

सचिन गुप्ता नाम के एक पत्रकार ने सुबह इस बारे में ट्वीट किया। उनका कहना था कि 20 साल के दीपक के कोटक बैंक खाते में ये पैसे आए। उनका कहना था कि यह रकम करीब 1 अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपये है। सचिन गुप्ता ने ट्वीट में लिखा, “मेरी गणित थोड़ी कमजोर है। बाकी लोग गुणा-भाग कर सकते हैं। फिलहाल, इनकम टैक्स विभाग इसकी जांच कर रहा है। बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है।”

यह अकाउंट दीपक की मां गायत्री देवी का था, जिनका दो महीने पहले निधन हो गया था। दीपक इस अकाउंट को चला रहा था। 3 अगस्त की रात को दीपक को एक मैसेज मिला। मैसेज में दिखाया गया कि उसके खाते में ₹1.13 लाख करोड़ (₹1,13,56,000 करोड़) जमा हुए हैं।

इससे दीपक घबरा गया। उसने अपने दोस्तों को मैसेज दिखाया और उनसे जीरो गिनने को कहा।
फिर अगली सुबह दीपक बैंक गया। वह जानना चाहता था कि क्या सच में उसके खाते में इतने पैसे हैं? बैंक के अधिकारियों ने बताया कि उसके खाते में सच में इतने पैसे हैं। लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है क्योंकि इतने ज्यादा पैसे जमा होना शक पैदा करता है। बैंक ने तुरंत इस बारे में इनकम टैक्स विभाग को इस बारे में जानकारी दी। विभाग अब इस मामले की जांच कर रहा है।

अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या ये कोई तकनीकी गलती थी या बैंक की कोई खराबी थी या फिर ये पैसे की हेराफेरी का मामला है। उनका कहना है कि असली बात जांच के बाद ही पता चलेगी।

Share.

About Author

Leave A Reply