Thursday, July 31

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, कोर्ट से लौटते समय बदमाशों ने गोलियां बरसाईं

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 31 जुलाई (प्र)। मेरठ में बुधवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वो कचहरी गए थे, वहां से लौट रहे थे। तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनको रोक लिया। उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी गर्दन, तो दूसरी कमर में लगी। 5 दिन पहले ही गैंगस्टर के मामले में जेल से छूटकर आए थे।

बीच सड़क पर फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच, बदमाशों ने बाइक घुमाई और भाग निकले। बाइक पर दो बदमाश थे। एक बाइक चला रहा था और दूसरा पीछे बैठा था। जानकारी मिलने पर दो थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। आसपास के इलाके में चेकिंग की। क्राइम स्पॉट को सील कर दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। आसपास के सीसीटीवीखंगाल रही है। अभी ये पता नहीं चल सका कि वारदात को क्यों अंजाम दिया गया। ये मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर का है।

फतेल्लापुर निवासी सलीम (45) प्रॉपर्टी डीलर हैं। 24 साल पहले मारपीट के मामले में पुलिस ने उन पर 307 का मुकदमा दर्ज किया था। इसकी तारीख थी। कोर्ट से शाम साढ़े बजे वह बाइक से घर जा रहे थे।
जैसे ही सुभाष नगर मुख्य मार्ग की गली नंबर दो से थोड़ा आगे पहुंचे। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर 2 बदमाश आए। उनको रोका। तमंचा निकला और फायरिंग करने लगे। गोली लगते ही सलीम सिर के बल नीचे गए। फायरिंग की आवाज से लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले।

सिविल लाइन पुलिस और सीओ अभिषेक तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को मॉर्च्युरी भिजवाया। सलीम पर नौचंदी थाने से गैंगस्टर लगी हुई थी, जिसमें वह शनिवार को जेल से छूटकर लौटे थे।
पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। इस दौरान पुलिस ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया। जिसके जरिए तलाश जारी है।

Share.

About Author

Leave A Reply