Tuesday, February 10

जैदी फार्म में दिनदहाड़े दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 07 फरवरी (प्र)। मेरठ में बदला लेने के चलते शुक्रवार शाम 4 बजे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस हमले में असलम और शोएब गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

असलम को तीन गोली लगी थी। उसको दिल्ली रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी रात 10 बजे मौत हो गई। वहीं शोएब का इलाज मेरठ में ही चल रहा है। घटना नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म इलाके की है। नौचंदी पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें आहद और आमिर सहित 4 अज्ञात पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें कि मेरठ के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने शुक्रवार दोपहर में ही एसएसपी पद का कार्यभार संभाला है। कार्यभार संभालने के कुछ ही घंटों बाद शुक्रवार शाम बदमाशों ने गोलीकांड को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे दी। नए एसएसपी के चार्ज लेते ही हुई इस वारदात से कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।नौचंदी थाने से सौ मीटर की दूरी पर घर के समीप तीन हमलावरों ने असलम और शोएब को गली में घेर लिया। दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं। जान बचाने के लिए शोएब भागता हुआ गली से अपने घर के अंदर घुस गया। घर के अंदर पहुंचकर हमलावरों ने शोएब के कंधे में गोली मार दी। असलम को चार गोली लगी।

मरा समझकर भागे हमलावर उसे मरा समझकर ही हमलावर हथियार लहराते हुए थाने के सामने से होकर फरार हो गए। सूचना के बाद असलम और शोएब का परिवार दोनों को उठाकर लोकप्रिय अस्पताल ले गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ अभिषेक तिवारी और एसपी सिटी आयुष विक्रम तथा नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची। असलम के परिवार की तरफ से अरशद के भाई अशद समेत परिवार पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी गई है।

फायरिंग में असलम के सिर और कंधे में तीन गोलियां लगीं, जबकि शोऐब के बाजू में एक गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। असलम को दिल्ली रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी रात 10 बजे मौत हो गई। वहीं शोएब का इलाज मेरठ में ही चल रहा है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply