Thursday, April 2

बंजर पड़ी भूमि, कैसे शिफ्ट होगा सोहराब गेट बस अड्डा ?

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 02 अप्रैल (प्र)। मेरठ विकास प्राधिकरण की उदासीनता के चलते सोहराब गेट डिपो के लोहियानगर में अस्थाई रूप से शिफ्ट करने की योजना अधर में लटकी है। होली बाद मेडा को उक्त जमीन का कब्जा यूपी रोडवेज को देना था, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं दिया गया।
वहां भूमि बंजर की तरह पड़ी है। दूसरी ओर अगले माह यूपी रोडवेज को सोहराब गेट बस अड्डे को खाली करके वहां मॉल का निर्माण करने वाली कंपनी को सौंपना। इसको लेकर रोडवेज के अधिकारी चिंतित हैं।

दरअसल, सोहराब गेट डिपो में मॉल के निर्माण की योजना है। ग्राउंड फ्लोर पर बस अड्डा रहेगा और उसके ऊपर की मंजिल में दुकानें, आफिस, रेस्टोरेंट, होटल, प्राइवेट शिक्षक सस्थाओं के सेंटर आदि होंगे। इस मॉल के निर्माण में करीब दो वर्ष का समय लगेगा, तब तक के लिए सोहराब गेट डिपो को अस्थाई रूप से लोहियानगर में शिफ्ट किया जाएगा।

मेरठ विकास प्राधिकरण से यूपी रोडवेज ने लोहियानगर में किराये पर जमीन ली है। इसका एक वर्ष का किराया भी यूपी रोडवेज ने नगर निगम के खाते में जमा कर दिया मेडा ने होली बाद उक्त भूमि को समतल करके यूपी रोडवेज को सौंपने का भरोसा दिया था, लेकिन करीब एक माह होने को आ रहे हैं, लेकिन मेडा ने अभी तक न तो उक्त भूमि को समतल किया और न ही यूपी रोडवेज को भूमि का कब्जा दिया। कब्जा मिलने के करीब दो माह का समय उक्त भूमि पर एआरएम आफिस, बसों को धुलाई व मरम्मत के लिए कार्यशाला, बैग ऑफिस, पूछताछ कक्ष, वेटिंग हॉल, बसों के प्लेटफार्म, शौचालय, टाइम कीपर आफिस और कई अन्य कक्ष बनाए जाने हैं, इन कार्यों में करीब दो ढाईमाह लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

खास बात है कि मई में यूपी रोडवेज को सोहराब गेट बस अड्डा खाली करके ठेकेदार को सौंपना है, समय नजदीक आ रहा है, मेडा द्वारा भूमि का कब्जा न देने से रोडवेज के अधिकारी चिंतित हैं। उन्हें कम समय में अस्थाई बस अड्डा तैयार कराने की चिंता सता रही है। सोहराब गेट डिपो के एआरएम ने कई बार मेडा के अधिकारियों को भूमि का कब्जा देने का आग्रह किया, लेकिन अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया।

भूमि का कब्जा नहीं दियाः एआरएम
सोहराब गेट डिपो के एआरएम राजीव कुमार का कहना है कि मेडा की ओर से भूमि का कब्जा देने का इंतजार किया जा रहा है। समय कम है. इस संबंध में मेडा के अधिकारियों से कई बार जल्द से जल्द भूमि का कब्जा देने की मांग की गई, पर होली बीत जाने के बाद लगभग एक माह होने जा रहा भूमि कब्जा नहीं दिया गया। उन्हें हर हाल में सोहराब गेट बस अड्डा का कब्जा ठेकेदार को मई में देना है।

Share.

About Author

Leave A Reply