Tuesday, November 25

युवा राष्ट्रीय लोकदल की महासचिव बनीं आरूषी सिरोही

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 05 अगस्त (प्र)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने अपनी युवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें मेरठ के दो युवा नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। यह कदम पार्टी के युवा आधार को मजबूत करने और संगठन को नई दिशा देने की रणनीति का हिस्सा है। कार्यकारिणी में चुने गए नेताओं से युवाओं को पार्टी से जोड़ने की उम्मीद है।

मेरठ की आरुषि सिरोही को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। आरुषि पूर्व में मेरठ कॉलेज की छात्रसंघ उपाध्यक्ष, रालोद की प्रवक्ता और प्रदेश महासचिव रह चुकी हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व को देखते हुए यह नियुक्ति पार्टी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से वह एकमात्र महिला हैं, जिन्हें इस कार्यकारिणी में स्थान मिला है।

इस मौके पर आरूषी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का भी आभार जताया और पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्य करने की बात कही।

मेरठ से जिला पंचायत सदस्य अनिकेत भारद्वाज को भी युवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उनकी नियुक्ति से मेरठ में रालोद की स्थिति को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

नई कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रालोद से जोड़ना और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की पैठ बढ़ाना है। यह कदम पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण है

Share.

About Author

Leave A Reply